Type Here to Get Search Results !

Bihar Polytechnic 2026 | Chemistry Chapter 1 Test Series | रसायन विज्ञान MCQ Practice

Bihar Polytechnic 2026 | Chemistry Test Series | ThePiPath.Online
🌐 ThePiPath.Online  |  Bihar Polytechnic 2026  |  Free Test Series
🎯 Bihar Polytechnic 2026 — Target Batch

रसायन विज्ञान — Chemistry
Test Series • Chapter 1

छोटी-छोटी मगर मोटी बातें | पदार्थ, तत्व, यौगिक, मिश्रण व परिवर्तन

📝 30 Questions
30 Minutes
✅ Correct: 0
❌ Wrong: 0
0 / 30 Attempted
📚 Subject: रसायन विज्ञान
📖 Chapter: 1 — पदार्थ एवं परिवर्तन
🏆 Exam: Bihar Polytechnic 2026
🌐 By: ThePiPath.Online
Section A

रसायन विज्ञान की मूल बातें

1
रसायन विज्ञान का जनक (Father of Modern Chemistry) किसे माना जाता है?
Aजॉन डाल्टन
Bएंटोनी लेवोंजियर
Cरॉबर्ट बॉयल
Dमेंडलीव
✅ सही उत्तर: (B) एंटोनी लेवोंजियर
18वीं शताब्दी के फ्रांसीसी वैज्ञानिक एंटोनी लेवोंजियर को आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक माना जाता है।
2
Chemistry शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है और उसका अर्थ क्या है?
AChemi — काला
BChem — पीला
CKemia — सफेद
DChemia — लाल
✅ सही उत्तर: (A) Chemi — काला
Chemistry की उत्पत्ति मिस्र में पायी जाने वाली मिट्टी Chemi से हुई है जिसका अर्थ काला होता है।
3
C₂H₅OH और CH₃COOH किस प्रकार के रसायन के उदाहरण हैं?
Aअकार्बनिक रसायन
Bकार्बनिक रसायन
Cभौतिक रसायन
Dनाभिकीय रसायन
✅ सही उत्तर: (B) कार्बनिक रसायन
C₂H₅OH (एथेनॉल) और CH₃COOH (एसिटिक एसिड) कार्बन युक्त यौगिक हैं, अतः ये कार्बनिक रसायन के उदाहरण हैं।
Section B

पदार्थ की अवस्थाएँ

4
किस अवस्था में पदार्थ का आयतन निश्चित होता है किन्तु आकार अनिश्चित होता है?
Aठोस (Solid)
Bद्रव (Liquid)
Cगैस (Gas)
Dप्लाज्मा
✅ सही उत्तर: (B) द्रव (Liquid)
द्रव का आयतन निश्चित परंतु आकार परिवर्तनशील होता है। जैसे— पानी, दूध, तेल।
5
निम्न में से किसमें गतिज ऊर्जा सर्वाधिक होती है?
Aठोस
Bद्रव
Cगैस
Dसभी समान
✅ सही उत्तर: (C) गैस
गतिज ऊर्जा का क्रम: गैस > द्रव > ठोस। गैस के कण सबसे तेज गति करते हैं।
6
पदार्थ की चौथी अवस्था कौन सी है?
ABEC
Bप्लाज्मा
Cक्रिस्टल
Dकोलॉइड
✅ सही उत्तर: (B) प्लाज्मा
प्लाज्मा पदार्थ की चौथी अवस्था है। इसकी पहचान सर विलियम क्रूक्स ने 1879 में की थी।
7
फ्लोरोसेंट ट्यूब और निर्वात बल्ब में कौन सी अवस्था होती है?
Aगैस
BBEC
Cप्लाज्मा
Dद्रव
✅ सही उत्तर: (C) प्लाज्मा (NCERT)
फ्लोरोसेंट ट्यूब और निर्वात बल्ब में प्लाज्मा होता है। सूर्य और तारों की ऊष्मा भी प्लाज्मा के कारण होती है।
8
BEC (बोस आइंस्टीन कण्डनसेट) कैसे तैयार किया जाता है?
Aकम घनत्व व कम ताप पर
Bउच्च दाब व उच्च ताप पर
Cकम दाब व उच्च ताप पर
Dउच्च घनत्व पर
✅ सही उत्तर: (A) कम घनत्व व कम ताप पर (NCERT)
कम घनत्व तथा कम ताप पर पदार्थ को ठंडा करने से BEC तैयार किया जाता है।
Section C

भौतिक व रासायनिक परिवर्तन

9
निम्न में से कौन सा भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है?
Aलोहे पर जंग लगना
Bदूध से दही बनना
Cमोमबत्ती का जलना
Dपानी से बर्फ बनना
✅ सही उत्तर: (D) पानी से बर्फ बनना
भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय होता है। पानी से बर्फ बनना भौतिक परिवर्तन है क्योंकि यह पुनः पानी बन सकता है।
10
मोमबत्ती के जलने पर कौन सा परिवर्तन होता है? (NCERT)
Aकेवल भौतिक
Bकेवल रासायनिक
Cभौतिक एवं रासायनिक दोनों
Dकोई परिवर्तन नहीं
✅ सही उत्तर: (C) भौतिक एवं रासायनिक दोनों (NCERT)
मोमबत्ती का पिघलना भौतिक तथा जलना रासायनिक परिवर्तन है। अतः दोनों परिवर्तन होते हैं।
11
लोहे पर जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है?
Aभौतिक परिवर्तन
Bरासायनिक परिवर्तन
Cदोनों
Dकोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) रासायनिक परिवर्तन
लोहे पर जंग लगना रासायनिक परिवर्तन है। इसके लिए O₂ + जलवाष्प दोनों आवश्यक हैं।
12
लोहे को जंग से बचाने के लिए जस्ते का लेपन करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
Aऑक्सीकरण
Bजस्तीकरण (Galvanization)
Cविद्युत अपघटन
Dसंक्षारण
✅ सही उत्तर: (B) जस्तीकरण (Galvanization)
लोहे को जंग से बचाने के लिए जस्ते (Zinc) का लेपन किया जाता है जिसे जस्तीकरण कहते हैं।
Section D

तत्व, यौगिक एवं मिश्रण

13
तत्व शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?
Aडाल्टन
Bरॉबर्ट बॉयल (1661)
Cलेवोंजियर
Dबर्जिलियस
✅ सही उत्तर: (B) रॉबर्ट बॉयल (1661) — NCERT
रॉबर्ट बॉयल ने सन् 1661 में सर्वप्रथम तत्व शब्द का प्रयोग किया।
14
अभी तक कुल कितने तत्व ज्ञात हैं और इनमें से कितने प्रकृति में पाये जाते हैं?
A100 और 80
B115 और 90
C118 और 92
D120 और 95
✅ सही उत्तर: (C) 118 और 92
अभी तक लगभग 118 तत्व ज्ञात हैं जिनमें से लगभग 92 प्रकृति में पाये जाते हैं। खोजा गया अंतिम तत्व अनुसेटियम है।
15
तत्व के प्रतीक का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया?
Aडाल्टन
Bलेवोंजियर
Cरॉबर्ट बॉयल
Dबर्जिलियस
✅ सही उत्तर: (D) बर्जिलियस — NCERT
तत्व के प्रतीक का सुझाव सर्वप्रथम बर्जिलियस ने दिया था।
16
निम्न में से कौन शुद्ध पदार्थ नहीं है?
Aलोहा (Fe)
Bजल (H₂O)
Cसोना (Au)
Dनमक का घोल
✅ सही उत्तर: (D) नमक का घोल
नमक का घोल एक मिश्रण है (NaCl + H₂O), अतः यह शुद्ध पदार्थ नहीं है। Fe, H₂O और Au शुद्ध पदार्थ हैं।
Section E

परमाणुता एवं मिश्रण विधियाँ

17
सल्फर (S₈) की परमाणुता कितनी होती है?
A2
B4
C6
D8
✅ सही उत्तर: (D) 8
सल्फर का अणुसूत्र S₈ है, अतः इसकी परमाणुता 8 (अष्टपरमाण्विक) होती है।
18
Ca₃(PO₄)₂ की परमाणुता कितनी है?
A7
B10
C13
D15
✅ सही उत्तर: (C) 13
Ca₃(PO₄)₂ = 3Ca + 2P + 8O = 3+2+8 = 13 परमाणु
19
कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल अलग करने में कौन सी विधि प्रयोग होती है?
Aक्रिस्टलीकरण
Bप्रभाजी आसवन
Cनिस्पंदन
Dमंथन
✅ सही उत्तर: (B) प्रभाजी आसवन — NCERT
कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल आदि प्रभाजी आसवन (Fractional Distillation) विधि से अलग किए जाते हैं।
20
लस्सी से वसा की मात्रा कम करने में कौन सी विधि प्रयोग होती है? (NCERT Examplar)
Aनिस्पंदन
Bआसवन
Cमंथन
Dक्रोमैटोग्राफी
✅ सही उत्तर: (C) मंथन — NCERT Examplar
लस्सी से वसा कम करने के लिए मंथन विधि प्रयोग की जाती है।
Section F

उर्ध्वपातन, परासरण एवं विसरण

21
निम्न में से कौन उर्ध्वपातित पदार्थ नहीं है?
Aकपूर
Bनेपथेलीन
Cआयोडिन
Dनमक (NaCl)
✅ सही उत्तर: (D) नमक (NaCl)
उर्ध्वपातित पदार्थ: कपूर, आयोडिन, नेपथेलीन, गंधक, NH₄Cl आदि। NaCl (नमक) उर्ध्वपातित नहीं होता।
22
किशमिश को जल में डालने पर उसका फूलना किस प्रक्रिया का उदाहरण है?
Aविसरण
Bपरासरण (Osmosis)
Cउर्ध्वपातन
Dवाष्पीकरण
✅ सही उत्तर: (B) परासरण (Osmosis)
किशमिश को जल में डालने पर उसका फूलना परासरण का उदाहरण है। इसमें जल कम सांद्रता से अधिक सांद्रता की ओर जाता है।
23
गैसों का विसरण तीव्र क्यों होता है? (NCERT)
Aअत्यधिक रिक्त स्थानों के कारण
Bकम घनत्व के कारण
Cउच्च दाब के कारण
Dकम तापमान के कारण
✅ सही उत्तर: (A) अत्यधिक रिक्त स्थानों के कारण — NCERT
गैसों में अत्यधिक रिक्त स्थान होते हैं जिसके कारण उनका विसरण तीव्रता से होता है।
Section G

महत्वपूर्ण तथ्य एवं सूत्र

24
मोती का मुख्य अवयव क्या है?
ASiO₂
BCaCO₃
CMgCO₃
DAl₂O₃
✅ सही उत्तर: (B) CaCO₃
मोती का मुख्य अवयव CaCO₃ (Calcium Carbonate) है। अण्डे का आवरण भी CaCO₃ से बना होता है।
25
पारे (Hg) को किस नाम से जाना जाता है?
AHeavy Metal
BSolid Metal
CQuick Silver / द्रव धातु
DNoble Metal
✅ सही उत्तर: (C) Quick Silver / द्रव धातु
पारा (Hg) को Hydrargyrum, पारद, Quick Silver तथा द्रव धातु कहते हैं।
26
बारूद किसका मिश्रण होता है?
Aचारकोल + गंधक + शोरा
Bचारकोल + नमक + बालू
Cगंधक + पारा + चूना
Dशोरा + पारा + लोहा
✅ सही उत्तर: (A) चारकोल + गंधक + शोरा
बारूद चारकोल, गंधक और शोरा (KNO₃) का मिश्रण होता है। इसकी खोज रोजर बेकन ने की थी।
27
कोल्ड ड्रिंक में CO₂ और जल मिलकर कौन सा अम्ल बनाते हैं?
AH₂SO₄
BH₂CO₃ (कार्बोनिक अम्ल)
CHCl
DHNO₃
✅ सही उत्तर: (B) H₂CO₃ (कार्बोनिक अम्ल)
CO₂ + H₂O → H₂CO₃ (कार्बोनिक अम्ल) — यही कोल्ड ड्रिंक को खट्टा बनाता है।
28
भारी जल (D₂O) का क्वथनांक कितना होता है?
A100°C
B100.5°C
C101.4°C
D102°C
✅ सही उत्तर: (C) 101.4°C
भारी जल (D₂O / Deuterium Oxide / गुरू जल) का क्वथनांक 101.4°C होता है।
29
सबसे हल्की गैस कौन सी है?
Aहाइड्रोजन (H₂)
Bहीलियम (He)
Cनाइट्रोजन (N₂)
Dऑक्सीजन (O₂)
✅ सही उत्तर: (A) हाइड्रोजन (H₂)
सबसे हल्की गैस हाइड्रोजन (H₂) है। दूसरी सबसे हल्की गैस हीलियम (He) है। H₂ को आवारा गैस भी कहते हैं।
30
वायुयान के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है?
Aहाइड्रोजन
Bहीलियम (He)
Cनाइट्रोजन
Dऑक्सीजन
✅ सही उत्तर: (B) हीलियम (He)
वायुयान के टायरों में हीलियम (He) भरी जाती है। गुब्बारों में भी हीलियम भरी जाती है।
YOUR SCORE
0/30
0% Correct