Type Here to Get Search Results !

गति और वेग | Speed & Velocity | Chapter 3 Physics Notes | General Science Download PDF

Chapter 3: गति और वेग (Speed & Velocity) | ThePiPath.Online
3
गति और वेग (Speed & Velocity)
📏 दूरी और विस्थापन (Distance & Displacement)
START END Displacement = Shortest Distance Distance = Total path covered (curved)
न्यूनतम दूरी = विस्थापन (Displacement)
  • दूरी (Distance) : किसी खास समय में चले गये पथ की कुल लंबाई को दूरी कहते हैं।
  • दूरी एक "अदिश" राशि है।
  • दूरी का SI मात्रक "मीटर" होता है।
  • विस्थापन (Displacement) : न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं।
  • विस्थापन "सदिश" राशि है।
  • विस्थापन का SI मात्रक "मीटर" होता है।
  • दूरी और विस्थापन का अनुपात हमेशा 1 से बड़ा या बराबर होता है। NCERT
दूरी विस्थापन
≥ 1
विस्थापन दूरी
≤ 1
Q.
नीचे दिये गये चित्र में दूरी और विस्थापन का अनुपात क्या होगा ?
4m 5m 3m 5m 4m 3m ← Displacement = 10m →
Sol :

दूरी = 4 + 3 + 4 + 3 = 14m

विस्थापन = 5 + 5 = 10m

दूरी विस्थापन  =  14 10  =  7/5

∴ दूरी : विस्थापन = 7 : 5

Q.
अगर कोई गाय किसी वृत्ताकार पथ पर 2½ चक्कर लगाती है तो गाय द्वारा तय की गई दूरी और विस्थापन क्या होगा? अगर वृत्ताकार पथ की त्रिज्या 7m हो।
Sol :
7m केंद्र

विस्थापन = 7 + 7 = 14m

दूरी = 2πr × 2½

= 2 × 22/7 × 7 × 5/2

= 110m

Q.
अगर किसी वस्तु को 5m की ऊँचाई तक फेंका जाता है और वह वस्तु पुन: पूर्वावस्था में आ जाती है, तो दूरी और विस्थापन का अनुपात क्या होगा?
Sol :

विस्थापन = 0

दूरी = 10m

दूरी विस्थापन  =  10 0  = ∞ or 10 : 0
Q.
एक पिण्ड द्वारा 23 मीटर त्रिज्या तथा 144.51 मीटर परिधि वाले वृत्ताकार पथ पर एक चक्कर लगाता है तो दूरी और विस्थापन क्या होगा?
23m A
Sol :

पिण्ड द्वारा तय की गई दूरी = वृत्ताकार पथ की परिधि = 144.51 मीटर

एक चक्कर लगाने के बाद पिण्ड का विस्थापन = बिन्दु A से बिन्दु A तक की दूरी = 0 (शून्य)

📊 दूरी तथा विस्थापन में अन्तर (Difference)
दूरी (Distance) विस्थापन (Displacement)
दूरी केवल परिमाण को व्यक्त करता है। विस्थापन परिमाण तथा दिशा दोनों को व्यक्त करता है।
दूरी सदैव धनात्मक या शून्य होती है। विस्थापन धनात्मक, ऋणात्मक तथा शून्य भी हो सकता है।
यह अदिश राशि है। यह सदिश राशि है।
⚡ चाल (Speed)

एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं।

चाल = दूरी समय
  • इसका S.I. मात्रक = m/s होता है।
  • यह एक 'अदिश' राशि है।
🚀 वेग (Velocity)

एकांक समय (Unit time) में तय किए गए विस्थापन को वेग कहते हैं।

वेग = विस्थापन समय
  • इसका S.I. मात्रक m/s होता है।
  • यह एक "सदिश" राशि है।
वेग (Velocity)
प्रारंभिक वेग
(Initial Velocity)
(u)
अंतिम वेग
(Final Velocity)
(v)
⚡ त्वरण (Acceleration)

वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं।

त्वरण = वेग में परिवर्तन समय
a = v − u t
  • त्वरण का SI मात्रक = ms⁻¹/s = ms⁻²
  • त्वरण का विमा = [LT⁻²] = [M⁰LT⁻²]
📌 महत्वपूर्ण तथ्य
  • वेग एकसमान होने से त्वरण का मान शून्य होगा।
  • u < vत्वरण (Acceleration)
  • u > vमंदन (Retardation)
  • मंदन को लिखने के लिए ऋणात्मक चिन्ह का प्रयोग नहीं करते हैं।

Ex: वेग एकसमान → त्वरण = 0

10m/s 2sec 10m/s 2sec 10m/s a = (10−10)/2 = 0 a = (10−10)/2 = 0
प्रारंभिक वेग (u) अंतिम वेग (v) समय (t) परिणाम (Result)
10 m/s 20 m/s 2sec त्वरण, a = (v−u)/t = (20−10)/2 = 5m/s²
20 m/s 10 m/s 2sec मंदन, a = (v−u)/t = (10−20)/2 = −5m/s²
Q.
अगर किसी कार की प्रारंभिक चाल 72km/h है और 5sec के बाद ब्रेक लगा दिया जाता है तो उस कार पर मंदन का मान ज्ञात करें।
(a) 4m/s²    (b) −4m/s²    (c) 6m/s²    (d) None उत्तर-(a)
Sol :

u = 72 × 5/18 = 20 m/s

v = 0    (ब्रेक लगाने पर)

a = (v−u)/t = (0−20)/5 = −4 m/s²

Note :
मंदन लिखने के लिए ऋणात्मक चिन्ह का प्रयोग नहीं करते, इसलिए उत्तर 4 m/s² है।
↕️ उदग्र (Vertical) गति
नीचे की ओर
I.P u=0 F.P v=कुछ
a = +g (नीचे की ओर)
ऊपर की ओर
F.P v=0 I.P u=कुछ
a = −g (ऊपर की ओर)
• विरामावस्था से चलेगा, u = 0
• ब्रेक लगाने पर, v = 0
I.P = Initial Point (प्रारंभिक बिंदु)
F.P = Final Point (अंतिम बिंदु)
📐 गति का समीकरण

Let,

s=विस्थापन (Displacement)
u=प्रारंभिक वेग (Initial Velocity)
v=अंतिम वेग (Final Velocity)
a=त्वरण (Acceleration)
t=समय (Time)
g=गुरुत्वीय त्वरण (Gravitational acceleration)
g=9.8 m/s²   या   10 m/s²
Note :
छात्रों द्वारा प्रश्न बनाते समय, प्रश्न का दिया हुआ मान या उत्तर मान Fraction (9.2, 9.8, 19.6) हो तो g का मान 9.8 m/s² लेना है अन्यथा 10 m/s² लेना है।
NCERT :

• गति की परिभाषा तथा समीकरण गैलिलियो ने दिया।

• गति का नियम न्यूटन ने दिया।

# क्षेतिज (Horizontal) नीचे से ऊपर (a = −g) ऊपर से नीचे (a = +g)
1 v = u + at v = u − gt v = u + gt
2 s = ut + ½at² s = ut − ½gt² s = ut + ½gt²
3 v² = u² + 2as v² = u² − 2gs v² = u² + 2gs
4 sₙ = u + a/2(2n−1) Sₙ = u − g/2(2n−1) Sₙ = u + g/2(2n−1)
Note : गति के समीकरणों के नाम और उनका संबंध (माना u=0, a=0)
  • प्रथम    v = u + at    — वेग, समय को बताता है
  • द्वितीय s = ut + 1/2 at² — विस्थापन, समय को बताता है
  • तृतीय   v² = u² + 2as   — विस्थापन, वेग को बताता है

• विस्थापन को स्थिति भी कहते हैं।

• S ∝ t², त्वरण नियत

• V ∝ t, त्वरण नियत

⚖️ समांगता का सिद्धांत (Principle of Homogenity)

समांगता के सिद्धांत के अनुसार प्रत्येक पद का मात्रक और विमा समान होता है।

Ex: V = u + at की जाँच

पद मात्रक विमा
V ms⁻¹ [LT⁻¹]
u ms⁻¹ [LT⁻¹]
at ms⁻² × s = ms⁻¹ [LT⁻¹]

Ex: V² = u² + 2as की जाँच

पदमात्रकविमा
(ms⁻¹)² = m²s⁻² [L²T⁻²]
(ms⁻¹)² = m²s⁻² [L²T⁻²]
2as ms⁻² × m = m²s⁻² [L²T⁻²]

Ex: S = ut + ½at² की जाँच

पदमात्रकविमा
S m [L]
ut ms⁻¹ × s = m [L]
½at² ms⁻² × s² = m [L]
Q.
नीचे दिये गए समीकरण में अगर a और b नियतांक है तो a और b की मात्रक और विमा क्या होगी?
(P + a/v²)(v − b) = RT
Sol :

समांगता के सिद्धांत से–

P = a/v²  →  a = Pv²

a = kgms⁻² / m² × (m³)² = kgm⁵s⁻²

a = [ML⁵T⁻²]


समांगता के सिद्धांत अनुसार–

v = b  →  b = v  →  b = m³  →  b = [L³]


जहाँ: a,b = नियतांक | P = दाब | R = सार्वत्रिक गैस नियतांक | V = आयतन | T = तापमान

📈 ग्राफ (Graph)

विस्थापन-समय ग्राफ (s-t graph)

समय वि. (1) (2) (3) (4) (5)
  • 1. वेग घटता है।
  • 2. वेग बढ़ता है।
  • 3. वेग समान रहता है।
  • 4. विरामावस्था
  • 5. असंभव है।
NCERT :
विस्थापन ∝ t तो एक समान वेग।

वेग-समय ग्राफ (v-t graph)

समय वेग (1) (2) (3) (4) (5)
  • 1. एकसमान वेग (त्वरण = 0)
  • 2. त्वरण बढ़ेगा
  • 3. त्वरण घटेगा
  • 4. एकसमान त्वरण
  • 5. असंभव है।
Note :

1. वेग समय ग्राफ में दूरी निकालने के लिए क्षेत्रफल निकालते हैं।

2. विस्थापन समय ग्राफ की प्रवणता (gradient) वेग दर्शाता है।

3. वेग समय ग्राफ की प्रवणता (gradient) त्वरण दर्शाता है।

NCERT Exemplar
Q.
नीचे दिया गया v-t ग्राफ देखें। 15 sec में तय की गई दूरी क्या होगी?
20 30 10 5 10 15 समय वेग
Sol :

15 sec में दूरी = 15 × 40 = 600m

Q.
10 sec में तय की गई दूरी क्या होगी?
20 30 5 10 15 समय वेग
Sol :

10 sec में दूरी = ½ × 5 × 20 + 5 × 20

= 50 + 100 = 150 m

✅ Objective Questions (MCQ)
Q.1 एक पिंड, वेग 'u' से ऊर्ध्वाधर ऊपर फेंका जाता है। इसके ऊपर उठने की अधिकतम ऊँचाई 'h' होगी– NCERT Exemplar
(a) u/g
✓ (b) u²/2g
(c) u²/2g
(d) u/2g
उत्तर-(b)
Q.2 किसी गतिमान पिंड के लिए विस्थापन तथा दूरी का आंकिक अनुपात क्या होता है– NCERT Exemplar
(a) सदैव 1 से कम
(b) सदैव 1 के बराबर
(c) सदैव 1 से अधिक
✓ (d) 1 के बराबर अथवा कम
उत्तर-(d)
Q.3 यदि किसी पिंड का विस्थापन, समय के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है, तो वह वस्तु गमन करती है– NCERT Exemplar
(a) एकसमान वेग से
✓ (b) एकसमान त्वरण से
(c) बढ़ते त्वरण से
(d) घटते त्वरण से
उत्तर-(b)
Q.4 मान लीजिए कोई लड़का 10 m/s⁻¹ की नियत चाल से चल रहा "गोरी सो राउंड" झूले पर सवारी करने का आनंद ले रहा है। इससे ज्ञात होता है कि यह लड़का– NCERT Exemplar SSC स्नातक स्तरीय-2019
(a) विराम में है।
(b) बिना त्वरण के गमन कर रहा है।
✓ (c) त्वरित गति में है।
(d) एकसमान वेग से गमन कर रहा है।
उत्तर-(c)
Q.5 v-t ग्राफ द्वारा घेरा गया क्षेत्रफल किसी भौतिक राशि को निरूपित करता है जिसका मात्रक है– NCERT Exemplar
(a) m²
(b) m
(c) m³
✓ (d) ms⁻¹
Q.6 दिए गए v-t ग्राफ से यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि पिंड– NCERT Exemplar
t v
✓ (a) एकसमान वेग से गतिमान है
(b) एकसमान त्वरण से गतिमान है
(c) बढ़ते त्वरण से गतिमान है
(d) घटते त्वरण से गतिमान है
Q.7 चार A, B, C तथा D किसी समतल सड़क पर गति करते है। इनके दूरी-समय ग्राफ में दर्शाए गए हैं। सही कथन चुनिए– NCERT Exemplar
समय(s) दूरी(m) C D A B
(a) कार A की चाल कार D से अधिक है।
✓ (b) कार B सबसे धीमी है।
(c) कार D की चाल कार C से अधिक है।
(d) कार C सबसे धीमी है।
Q.8 चित्र का कौन-सा ग्राफ एकसमान गति का सही निरूपण करता है? NCERT Exemplar
उत्तर :
एकसमान गति में v-t ग्राफ क्षैतिज सरल रेखा (horizontal straight line) होती है, जो option (a) में दिखाया गया है।
Q.9 वेग-समय ग्राफ की प्रवणता से प्राप्त होता है– NCERT Exemplar
(a) दूरी
(b) विस्थापन
✓ (c) त्वरण
(d) चाल
उत्तर-(c)
Q.10 नीचे दिए गए प्रकरणों में से किसमें, चली गई दूरी तथा विस्थापन के परिमाण समान होते हैं? NCERT Exemplar
✓ (a) यदि कार सीधी सड़क पर गमन कर रही है।
(b) यदि कार वृत्ताकार पथ पर गमन कर रही है।
(c) लोलक इधर-उधर गति कर रहा है।
(d) पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कर रही है।
उत्तर-(a)
Q.11 सरल रेखीय पथ के अनुदिश त्वरित गति से गतिमान पिंड के लिए नीचे दिए गए कथनों में कौन-सा सही नहीं है? NCERT Exemplar
उत्तर :
सरल रेखीय त्वरित गति में — दूरी ≠ विस्थापन (सदैव समान नहीं होते)। इसलिए जो कथन "दूरी = विस्थापन" कहे वह सही नहीं है।
π   The π Path
ThePiPath.Online | Bihar Polytechnic 2026 | Physics Notes
Chapter 3: गति और वेग (Speed & Velocity)