Type Here to Get Search Results !

Units & Dimensions | Polytechnic Physics Notes | The Pi Path

Physics Units & Dimensions | The Pi Path

📘 भौतिक विज्ञान (Physics)
⚡ मात्रक एवं विमाएँ (Units & Dimensions)

भौतिक राशियाँ (Physical Quantities)

भौतिक राशियाँ पदार्थ का वह गुण (Physical Properties) हैं, जिनका मापन किया जा सकता है तथा उनकी माप को संख्या द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।
संवेग, आवेग, बल आदि।

मात्रक (Unit)

किसी वस्तु या राशि के मानक मापन की इकाई को मात्रक कहते हैं।
किसी भी भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए दो राशियों की आवश्यकता होती है —
(i) संख्यात्मक मान (Numerical Value)
(ii) मात्रक (Unit)

Ex : 2 kg
मात्रक → kg
संख्यात्मक मान → 2

मापन या मात्रक पद्धतियाँ

भौतिक राशियों के मापन की मुख्यतः 3 पद्धतियाँ प्रचलित थीं —
CGS पद्धति
FPS पद्धति
MKS पद्धति

CGS पद्धति

Second — समय
Gram — द्रव्यमान
Centimetre — लंबाई
इसे फ्रेंच या मीट्रिक पद्धति कहते हैं।
मीट्रिक पद्धति की शुरुआत 1790 ई. में फ्रांस में की गई।

FPS पद्धति

Second — समय
Pound — द्रव्यमान
Foot — लंबाई
इसे ब्रिटिश पद्धति कहते हैं।

MKS पद्धति

Second — समय
Kilogram — द्रव्यमान
Metre — लंबाई
इसे भी मीट्रिक पद्धति कहते हैं।

S.I. मात्रक

सन् 1971 ई० में फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में SI पद्धति को मान्यता मिली।

आधारभूत मात्रक (Basic Unit)

QuantityUnit
लंबाई LengthMetre (m)
द्रव्यमान MassKilogram (kg)
समय TimeSecond (s)
तापमान TemperatureKelvin (K)
विद्युत धारा Electric CurrentAmpere (A)
ज्योति तीव्रताCandela (cd)
पदार्थ की मात्राMole (mol)

पूरक मात्रक (Supplementary Unit)

समतल कोण — Radian (rad)
घन कोण — Steradian (sr)

व्युत्पन्न मात्रक (Derived Unit)

जो मात्रक आधारभूत मात्रकों से निकलकर आते हैं, उन्हें व्युत्पन्न मात्रक कहते हैं।

⚡ मात्रक एवं विमाएँ सारणी

क्र. राशि सूत्र मात्रक विमा
1क्षेत्रफललंबाई × चौड़ाई[L²]
2आयतनलंबाई × चौड़ाई × ऊँचाई[L³]
3चालदूरी / समयm s⁻¹[LT⁻¹]
4वेगविस्थापन / समयm s⁻¹[LT⁻¹]
5त्वरणवेग / समयm s⁻²[LT⁻²]
6बलद्रव्यमान × त्वरणN[MLT⁻²]
7संवेगद्रव्यमान × वेगkg m s⁻¹[MLT⁻¹]
8आवेगबल × समयN s[MLT⁻¹]
9दाबबल / क्षेत्रफलN m⁻²[ML⁻¹T⁻²]
10पृष्ठ तनावबल / लंबाईN m⁻¹[MT⁻²]
11घनत्वद्रव्यमान / आयतनkg m⁻³[ML⁻³]
12कोणीय वेगरेखीय वेग / त्रिज्याrad s⁻¹[T⁻¹]
13कार्यबल × विस्थापनJ[ML²T⁻²]
14कोणीय विस्थापनचाप / त्रिज्याradianविमाहीन
15शक्तिकार्य / समयW[ML²T⁻³]
16बल आघूर्णबल × लंबवत दूरीN m[ML²T⁻²]
17गुरुत्वाकर्षण नियतांकN m² kg⁻²[M⁻¹L³T⁻²]
18गुरुत्वीय विभवकार्य / द्रव्यमानJ kg⁻¹[L²T⁻²]
19यंग गुणांकतनाव / विकृतिN m⁻²[ML⁻¹T⁻²]
20वेग प्रवणतावेग / दूरीs⁻¹[T⁻¹]
21श्यानता गुणांकबल /(क्षेत्रफल × वेग प्रवणता)N s m⁻²[ML⁻¹T⁻¹]
22प्लांक नियतांकऊर्जा / आवृत्तिJ s[ML²T⁻¹]
23धारिताआवेश / विभवांतरF[M⁻¹L⁻²T⁴A²]
24चालकता1/प्रतिरोधSiemens[M⁻¹L⁻²T³A²]
25धारा घनत्वधारा/क्षेत्रफलA m⁻²[L⁻²A]
26फ्लक्सB×AWeber[ML²T⁻²A⁻¹]
27प्रतिरोधकताRA/LΩ m[ML³T⁻³A⁻²]
28गुप्त ऊष्माऊष्मा/द्रव्यमानJ kg⁻¹[L²T⁻²]
29कोणीय संवेगr×pkg m² s⁻¹[ML²T⁻¹]
30जड़त्व आघूर्णmr²kg m²[ML²]
31भारmgN[MLT⁻²]
Astronomical Units & Prefix | The Pi Path

🌌 खगोलीय दूरियाँ एवं SI Prefix
Astronomical Units & Powers of 10

⭐ प्रकाश वर्ष (Light Year)

प्रकाश द्वारा निर्वात् में एक वर्ष में तय की गयी कुल दूरी एक प्रकाश वर्ष कहलाती है।

👉 1 प्रकाश वर्ष = 9.467 × 1015 m

अनौपचारिक रूप से खगोलीय दूरी को व्यक्त करने के लिए प्रकाश वर्ष का प्रयोग करते हैं।

⭐ खगोलीय इकाई (Astronomical Unit)

यह भी दूरी का मात्रक है। पृथ्वी और सूर्य के बीच की माध्य दूरी खगोलीय इकाई कहलाती है।

👉 1 खगोलीय मात्रक = 1.496 × 1011 m

⭐ पारसेक (Parsec)

यह दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई मानी जाती है।

👉 1 पारसेक = 3.086 × 1016 m
👉 1 पारसेक = 3.26 प्रकाश वर्ष

💡 प्रदीप्ति (Illumination)

राशि इकाई
प्रदीप्ति (Illumination) लक्स (Lux)
प्रदीप्ति पूँज (Luminous Flux) ल्यूमेन (Lumen)

🔢 दस की विभिन्न घातों के पूर्वलग्न
Prefixes and Symbols for Various Powers of 10

उपसर्ग (Prefix) संकेत (Symbol) दस की घात (Power of 10)
एक्सा (Exa)E1018
पेटा (Peta)P1015
टेरा (Tera)T1012
गीगा (Giga)G109
मेगा (Mega)M106
किलो (Kilo)k103
हैक्टो (Hecto)h102
डेका (Deca)da101
डेसी (Deci)d10-1
सेन्टी (Centi)c10-2
मिली (Milli)m10-3
माइक्रो (Micro)μ10-6
नैनो (Nano)n10-9
पिको (Pico)p10-12
फेम्टो (Femto)f10-15
ऐटो (Atto)a10-18